हरियाणा

Yamunanagar: बिल्डिंग ठेकदार की हत्या कर शव नहर की पटरी पर फेंका

Admindelhi1
24 March 2025 1:58 PM IST
Yamunanagar: बिल्डिंग ठेकदार की हत्या कर शव नहर की पटरी पर फेंका
x
"चार के खिलाफ केस दर्ज"

यमुनानगर: गांव खारवन के नजदीक दादूपुर नलवी नहर की पटरी पर जगाधरी शहर के एक बिल्डिंग ठेकेदार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजकुमार निवासी शांति कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई।जांच में पता चला कि जगाधरी शहर के एक बिल्डिंग ठेकेदार का अपहरण कर हत्या करने के बाद आरोपित बाइक पर शव लेकर घूमते रहे।परिजनों ने एक महिला सहित चार आरोपितों पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के बेटे विजय ने बताया कि उसके पिता राजकुमार बिल्डिंग ठेकेदार है और रविवार शाम को वह उनके पास काम करने वाले व्यक्ति राहुल को उसके घर पैसे देने की बात कहकर बाइक पर निकले थे। जब वे देर तक नहीं पहुंचे तो वह अपने पिता को ढूंढने निकले। जब वें राहुल के घर के बाहर पहुंचे तो उसके पिता की बाइक राहुल के घर के बाहर खड़ी मिली। जब उसने घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से उसके पिता की आवाज आ रही थी। फिर बंटी ने थोड़ा सा दरवाजा खोला तो मैंने अन्दर झांककर देखा कि कमरे में शराब की बोतलें और खून पड़ा दिखाई दिया। विजय के अनुसार बंटी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भगा दिया। मैं राजेश वर्मा बिल्डिंग मालिक को बोलने गया और फिर वापस आकर देखा तो आरोपित राहुल, रेखा उर्फ तृप्ता, बंटी और प्रमोद मेरे पापा की बाइक सहित मौके से सबूत मिटाकर फरार हो चुके थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वे सारी रात अपने पिता को ढूंढते रहे। पुलिस ने परिजन के बयान पर अपहरण का केस दर्ज कर राजकुमार की तलाश शुरू कर दी।

जगाधरी शहर पुलिस थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि परिजन के बयान के आधार पर आरोपिताें के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दाैरान सीसीटीवी कैमरे में शव को ठिकाने लगाने के लिए आराेपित बाइक पर घूमते नजर आए। देर रात बारह बजे के करीब गांव खारवन के नजदीक दादूपुर नलवी की पटरी पर राजकुमार का शव पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के काफी निशान मिलें। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

Next Story