
x
Yamunanagar यमुनानगर: यमुनानगर के सिविल अस्पताल के बाथरूम में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। दरअसल, वह बाथरूम पिछले दो दिनों से अंदर से बंद था। सफाई कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा तो वहां एक शव पड़ा था। फिलहाल, दरवाजा तोड़कर शव की पहचान कर ली गई है, लेकिन मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के सिविल अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा पिछले दो दिनों से अंदर से बंद था। इसकी सूचना मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने बाथरूम के अंदर देखा तो एक शव पड़ा था। बाथरूम में शव मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और सफाई कर्मचारियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर एक शव के साथ एक कैरी बैग भी मिला, जिसमें कुछ कागज़ात रखे हुए थे। पुलिस ने कागज़ात चेक किए, जिसमें एक ओपीडी स्लिप मिली। इसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान हेल्थ छछरौली निवासी एक व्यक्ति के रूप में की। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया ताकि मौत के कारणों की सही जांच हो सके। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले पर जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सिविल अस्पताल के बाथरूम में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
TagsYamunanagarअस्पतालबाथरूमव्यक्तिशवYamunanagarhospitalbathroompersonbody जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





