हरियाणा

Yamuna Nagar : सब्जी मंडी में टमाटर के दाम चार गुना बढ़े

Sarita
29 July 2025 11:34 AM IST
Yamuna Nagar : सब्जी मंडी में टमाटर के दाम चार गुना बढ़े
x
Yamuna Nagar : आम आदमी की रसोई का जायका बढ़ाने वाला टमाटर अब जायका बिगाड़ रहा है। टमाटर के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। यमुनानगर जिले में टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गए हैं। इसका मुख्य कारण हिमाचल से टमाटर की आवक कम होना है। टमाटर के बढ़ते दामों से न केवल टमाटर ग्राहक परेशान हैं, बल्कि सब्जी विक्रेताओं की खरीदारी भी कम हो गई है।सब्जी मंडी में टमाटर खरीदने आए हरीश कुमार ने बताया कि पहले टमाटर 20 से 30 रुपये किलो मिलता था, लेकिन अब 100 रुपये किलो हो गया है। 100 रुपये में 3 से 4 किलो टमाटर मिलता था, लेकिन अब केवल 1 किलो ही मिल रहा है।
सब्जी विक्रेता इरशाद और भूषण कुमार ने बताया कि हिमाचल में बारिश के कारण टमाटर की आवक कम हो गई है। जिसके कारण टमाटर के दाम में अचानक उछाल आया है। जब तक नासिक का टमाटर मंडी में नहीं आता, तब तक टमाटर के दाम और बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले जब टमाटर सस्ता था तो खूब बिकता था लेकिन अब जब इसकी कीमत बढ़ गई है तो टमाटर दिखाई ही नहीं दे रहा है।
Next Story