हरियाणा

Yamuna Nagar: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने चाय विक्रेता को कुचला, मौत

Sarita
24 Jun 2025 8:17 AM IST
Yamuna Nagar: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने चाय विक्रेता को कुचला,  मौत
x
Yamuna Nagar यमुनानगर: सोमवार को पोंटा साहिब-जगाधरी नेशनल हाईवे पर शेरपुर गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 50 वर्षीय चाय विक्रेता इंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब इंद्र सड़क किनारे चाय देकर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शी गणेश के अनुसार डंपर तेज रफ्तार में पोंटा साहिब से जगाधरी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने अचानक गाय आ गई।
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने दिशा बदल दी, जिससे पीछे से आ रहा डंपर चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े इंद्र को कुचल दिया। इंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से फरार,घटना की सूचना मिलते ही छछरौली थाना प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
Next Story