हरियाणा

बीजेपी मतदाता अभियान पर कार्यशाला

Admin Delhi 1
22 Aug 2023 4:28 AM GMT
बीजेपी मतदाता अभियान पर कार्यशाला
x
कार्यकर्ताओं को दिए जायेंगे लक्ष्य

गुडगाँव: हरियाणा भाजपा ने वोटर चेतना महा अभियान से पहले सेामवार को गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने इसमें शिरकत की। इसमें जानकारी दी गई कि 25 व 26 अगस्त को वोटर कार्ड बनवाने का कैंप लगेगा।

जानकारी अनुसार 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अब अलग-अलग अभियान चला रही है। इस दौरान भाजपा के द्वारा अब वोटर चेतना महाअभियान चलाया जा रहा है। इसमें 25 और 26 अगस्त को भाजपा हर विधानसभा में कैंप लगाकर नए मतदाताओं का वोटर कार्ड बनवाने का काम करेगी।

कार्यकर्ताओं को दिए जायेंगे लक्ष्य

गुरुग्राम के भाजपा कार्यालय गुरुकमल में आयोजित इस कार्यशाला में हरियाणा के सभी जिलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। तो वही भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।राजकुमार चाहर की माने तो भाजपा इस अभियान के तहत नए वोटरों के वोटर कार्ड बनवाने का काम करेगी तो वही हर विधानसभा के लिए कार्यकर्ताओं को लक्ष्य भी दिए जाएंगे।

कांग्रेस पर किया कटाक्ष

वहीं इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट साफ तौर पर देखी जा रही है। यही वजह है कि बौखलाहट में वह जनता जनार्दन को राक्षस रूपी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को नजर आ रहा है कि जनता उनको पसंद नहीं कर रही है।

Next Story