हरियाणा

डेरा ब्यास Satsang में बिगड़ी महिला की हालत, जांच में मिली कोरोना संक्रमित;

Ashish verma
24 May 2025 12:23 AM IST
डेरा ब्यास Satsang में बिगड़ी महिला की हालत, जांच में मिली कोरोना संक्रमित;
x
डेरा ब्यास Satsang में बिगड़ी महिला की हालत

Yamuna Nagar.यमुनानगर। करीब ढाई साल बाद कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दी है। यमुनानगर की मॉडल कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। उसका मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके परिवार के सभी सदस्य ठीक हैं। महिला काफी समय से अस्थमा की मरीज है। 16 मई को महिला अपने पति के साथ डेरा ब्यास सत्संग में गई थी। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई। उसके पति ने उसे मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

वहां से शुक्रवार को यहां स्वास्थ्य विभाग के पास सूचना पहुंची। स्वास्थ्य विभाग ने जांच की और महिला के परिजनों से बात की। परिजनों ने बताया कि सत्संग में भीड़ अधिक होने के कारण उसकी तबीयत खराब हुई। सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि महिला के बारे में जानकारी ली गई है। वह ठीक है। उसके परिवार के सदस्य भी ठीक हैं। अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। सैंपलिंग भी की जा रही है।


Next Story