हरियाणा

महिला को नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

Deepa Sahu
24 March 2022 5:52 PM GMT
महिला को नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

हरियाणा,महिला को नौकरी, दुष्कर्म, चार गिरफ्तार,Haryana, woman got job, rape, four arrested, के सोनीपत में महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ होटल में दुष्कर्म करने व विरोध करने पर अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें मुख्य आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। वह फिलहाल नौकरी की तलाश में थी। उसकी फोन पर सेहरी गांव के सवीन के साथ बात हुई थी। सवीन ने उसे एक फैक्टरी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। उसने बताया था कि फैक्टरी प्रबंधक के साथ उसकी दोस्ती है। सवीन ने उसे झांसा देकर 21 मार्च को बहालगढ़ बुला लिया था। वह उसे लेकर मुरथल क्षेत्र स्थित होटल में गया था।

यहां धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह उसे बढ़मलिक की एक कॉलोनी में ले गया, जहां उस पर उसके विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गई थी। बाद में होश में आने पर उसने खुद को एक क्लीनिक पर पाया था, जहां आरोपियों ने उसका मोबाइल व पर्स भी छीन लिया।
महिला ने इसकी सूचना पति को दी। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। अस्पताल से आने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म, लूट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में सीमा, मनोज, प्रदीप व मुख्य आरोपी सवीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। सवीन को रिमांड पर लिया गया है। अन्य को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Next Story