हरियाणा

महिला ने की आत्महत्या...ससुरालों पर ये आरोप...मामला दर्ज

Gulabi Jagat
18 Jun 2022 10:51 AM IST
महिला ने की आत्महत्या...ससुरालों पर ये आरोप...मामला दर्ज
x
महिला ने की आत्महत्या

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले के खोल थाना क्षेत्र के गांव नांगल जमालपुर में महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बड़ी बहन पूजा की शादी नवंबर 2021 में गांव नांगल जमालपुर निवासी अभिमन्यु के साथ हुई थी। अभिमन्यु नेवी में कार्यरत है। दो माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। शिकायत ने आरोप लगाया कि उसकी बहन जब भी गांव आती थी तब ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के प्रताड़ित कर मारने की भी शंका जताती थी। पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



सोर्स: पंजाब केसरी

Next Story