हरियाणा

महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, ये वजह आई सामने

jantaserishta.com
28 Oct 2021 6:49 AM IST
महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, ये वजह आई सामने
x
पढ़े पूरी खबर

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत जिले के रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि महिला किसी बीमारी से परेशान थी. इसी बीमारी से परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया. सूचना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक हॉस्पिटल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मिली जानकारी के अनुसार महिला सुशीला सोनीपत के पंचशील कॉलोनी में किराए पर रहती थी. बताया जा रहा है कि वह बीमारी से बहुत परेशान थी और इलाज करवाने के बाद भी वह ठीक नहीं हो रही थ.।इसी बीमारी से परेशान होकर उसने आज सुबह सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली.
सूचना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और महिला सुशीला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने मृतका के परिजनों का मामले की सूचना दे दी है.
रेलवे थाना पुलिस जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है. मृतक महिला की पहचान सुशीला के रूप में हुई है. जो पंचशील कॉलोनी की रहने वाली थी. इसके परिवार ने बताया कि यह बीमारी से ग्रस्त थी और इसी बीमारी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story