हरियाणा

महिला ASI हुई हादसे का शिकार, हुई मौत, जा रही थी नगरपालिक चुनाव में ड्यूटी पर

Gulabi Jagat
19 Jun 2022 2:36 PM IST
महिला ASI हुई हादसे का शिकार, हुई मौत,  जा रही थी नगरपालिक चुनाव में ड्यूटी पर
x
महिला ASI हुई हादसे का शिकार
अंबाला : अंबाला के नारायणगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया जहां नगरपालिका चुनाव में ड्यूटी पर जाते समय महिला एएसआई की हादसे में मौत हो गई। मृतका महिला एएसआई सुमन पुलिस थाने में तैनात थी। वह आज सुबह अपने घर कैथल से नारायणगढ़ नपा चुनाव में ड्यूटी पर जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि हादसा अंबाला-नारायणगढ़ मार्ग पर गांव गरनाला के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ। एएसआई सुमन की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। राहगीर ने डायल 112 पर फोन कर हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
थाना प्रभारी अनंत राम ने बताया कि अभी यह नहीं पता चला है कि सुमन की गाड़ी की किसी वाहन से टक्कर हुई है या अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story