हरियाणा

जेल में बंद पति को नशीला पदार्थ देने पहुंची महिला हुई गिरफ्तार

Gulabi Jagat
12 Jun 2022 1:25 PM GMT
जेल में बंद पति को नशीला पदार्थ देने पहुंची महिला हुई गिरफ्तार
x
पति को नशीला पदार्थ देने पहुंची महिला हुई गिरफ्तार
सेंट्रल जेल में बंद अपने पति को मिलने पहुंची महिला को पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला अपने कपड़ो में छिपाकर अपने पति को हेरोइन देने पहुंची थी। उसका पति पिछले करीब डेढ़ महीने से चोरी के मामले में जेल में बंद है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला पंजाब के डेराबस्सी की रहने वाली है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। महिला से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि महिला यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आई थी।
जानकारी के अनुसार पंजाब के डेराबस्सी का रहने वाला तालिब नामक युवक चोरी के मामले में अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद है। आरोपी महिला कल अपने पति से जेल में मुलाकात करने के बहाने कपड़ो में छिपाकर नशीला पदार्थ देने पहुंची थी। जब जेल की हेड वार्डन को महिला पर शक हुआ। जब महिला की तलाशी ली गई तो उसके लोअर की मुहरी से सवा आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जेल प्रशासन की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है जिस पर कारवाई करते हुए आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से पुलिस को महिला की 2 दिन की रिमांड मंजूर हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला डेराबस्सी की रहने वाली है। उसका पति चोरी के मामले में पिछले डेढ़ महीने से जेल में बंद है। महिला पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

सोर्स: पंजाब केसरी




Next Story