हरियाणा

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में मौजूदा हालात का जायजा लेगा

Admin Delhi 1
9 Aug 2023 8:57 AM GMT
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में मौजूदा हालात का जायजा लेगा
x

गुडगाँव: हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में बुधवार सुबह प्रतिनिधिमंडल नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटनाओं की जानकारी और मौजूदा हालत का जायजा लेगा।

प्रदेश पार्टी के सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि धनखड़ के नेतृत्व में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली, विधायक संजय सिंह और प्रदेश मंत्री समय सिंह भाटी भाजपा प्रतिनिधिमंडल के रूप में नूंह का दौरा करेंगे।

Next Story