हरियाणा
Weather: कई जिलों में फिर छाया कोहरा, तापमान में गिरावट संभव
Tara Tandi
25 Nov 2024 4:00 PM IST

x
Weather हरियाणा : हरियाणा में सोमवार सुबह कई जिलों में कोहरा छाया रहा। हिसार में सुबह करीब 7 से ही कोहरे का असर दिखाई देने लगा जिसके कारण वाहनों की गति धीमी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अब स्माॅग का ज्यादा असर नहीं है। इस समय दिखाई देने वाला कोहरा सर्दी के साथ आया है।
अगले दो से तीन दिन तक इसका असर दिखाई देगा। तापमान में भी गिरावट की संभावना मानी जा रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर रहा था। अगर इस सीजन की बात करें तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब तक पहुंच चुका है।
झज्जर में छाया हल्का कोहरा और स्मॉग
झज्जर में कई दिनों के बाद सोमवार को हल्का कोहरा और स्मॉग फिर छाया। इस कारण लोगों को आंखों में जलन की शिकायत रही। वहीं आदेशों की उल्लंघन करते हुए कई निजी स्कूल भी खुले। जिला प्रशासन ने रविवार को छुट्टी के आदेश जारी कर दिए थे, उसके बावजूद सोमवार को स्कूल खुले। सुबह-सुबह बच्चे पैदल और बसों में स्कूल जाते हुए नजर आए। स्कूल खोलने के बावजूद शिक्षा विभाग ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं स्मॉग और कोहरे का असर सुबह 10 बजे तक रहा
TagsWeather कई जिलोंछाया कोहरातापमान गिरावट संभवWeather in many districtsfogtemperature drop possibleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





