हरियाणा

ग्रामीणों ने हरियाणा के CM मनोहर लाल को बनाया बंधक

Rounak Dey
27 May 2023 1:21 PM GMT
ग्रामीणों ने हरियाणा के CM मनोहर लाल को बनाया बंधक
x
चार घंटे घर में रहे बंद
हरियाणा| मुख्यमंत्री मनोहर लाल महेद्रगढ़ में तीन दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जनसंवाद का आखिरी कार्यक्रम गांव सीमहा में था। इसी दौरान वहां मौजूद लोग ने गांव को उप सहसील का दर्जा देने की मांग कर दी तो सीएम ने प्रेंस पार्ता की और समीहा को उप तहसील का दर्जा देने का का ऐलान कर दिया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री को गांव दोंगडा में रात्रि विश्राम करना था।
लेकिन जैसे ही गांव के लोगों को पता चला कि सीमहा को तहसील का दर्जा मिलने वाला है तो गांव वालों ने सीएम के स्वागत का बहिष्कार कर दिया और सीएम मनोहर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं बच्चों समित गांव के लोगों ने उस घर को घेर लिया जहां सीएम रुके हुए थे। पुलिस ने लोगों को समझाने की बहुत कोशिस की लेकन वे मानें को तैयार ही नहीं हुए।
इस दौरान अटेली के विधायक सीताराम वहां पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन गांव वालों ने विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी कर दी। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लोगों ने स्थानिय विधायक को भी भगा दिया और उस घर को घेर लिया जहां सीएम ठहरे हुए थे।
स्थिति को देखते हुए बड़े अफसर, सीआईडी विभाग के डीजीपी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचने लगें कि सीएम की सुरक्षा में कोई चुक ना हो जाए। मुख्यमंत्री मनोहर ने गांव के कुछ लोगों को बात करने के लिए अंदर बुलाया। बातचीत करने के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें स्थिति का पता नहीं था। अपनी घोषणा में बदलाव करते हुए सीएम ने कहा अगला दौरा वे अटेली मंडी विधानसभा का करेंगे तब इसमें सर्वें करवा कर उचित स्थान को उप तहसील बनाया जाएगा। जिसके बाद गांव वालों ने सीएम को अगले कार्यक्रम स्थल की ओर जाने दिया।
Next Story