हरियाणा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया खेलो इंडिया यूथ गेम्स उद्घाटन

Admin2
5 Jun 2022 10:12 AM GMT
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया खेलो इंडिया यूथ गेम्स उद्घाटन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का शुभारंभ किया। चार से 13 जून तक चलने वाले खेलों से पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें आठ हजार खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा, मुझे इस बात का हर्ष है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खेलों के आयोजन का मौका इस बार हरियाणा को दिया है।यह प्रदेश एक तरह से पूरे देश की खेल राजधानी है। ये खेल सिर्फ एक स्पर्धा नहीं है, बल्कि भारत के खेलों और खिलाड़ियों को दुनिया में अहम स्थान पर पहुंचाने की सीढ़ी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 8 वर्षों में हर क्षेत्र में देश का सम्मान बढ़ाया है। देशभर में खेल की ढांचागत सुविधाएं बनाने, खेल संघों को मजबूती देने, खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता लाने, उनकी ट्रेनिंग और कोचिंग को बल देने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।

Next Story