हरियाणा

Kaithal में दो किशोरों की बेरहमी से हत्या, गर्दन पर किए गए वार

Tara Tandi
19 May 2025 2:29 PM IST
Kaithal में दो किशोरों की बेरहमी से हत्या, गर्दन पर किए गए वार
x
Kaithal कैथल : 2 युवकों की तेज धार हथियार से गला काट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां 2 नाबालिग युवकों के शव तलाश करने पर ड्रेन के पास पड़े मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामला कैथल के गांव बरेठा का है। परिजनों ने बताया कि युवकों को आखिरी बार जानवरों को पानी पिलाते हुए देखा गया था। जिसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं थी। अगली सुबह दोनों की लाश पड़ी मिली।
मृतकों की पहचान गांव बरेठा निवासी 15 वर्षीय प्रिंस पुत्र रोहताश और 16 वर्षीय अरमान पुत्र प्रीतम के रूप में हुई है। जो रविवार शाम करीब 4:30 बजे से लापता थे। पहले तो परिजनों ने सोचा कि दोनों आसपास ही कही होंगे और रात तक घर आ जाएंगे। हाल ही में प्रिंस की दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट आया था, जिसमें वह पास हो गया था।
परिजन इसी विचार में थे कि दोनों परीक्षा पास होने की खुशी मनाने गए है। लेकिन जब दी रात तक दोनों वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद दोनों की तलाश शुरू कर दी गई। पहले तो हैं के ही तलाश की गई। लेकिन दोनों कहीं नहीं मिले। साथ ही फोन भी बंद आ रहा था। जिस वजह से परिजन ओर भी चिंतित हो गए।
लोकेशन ट्रेस करने पर दोनों की लोकेशन धनौरा तालाब के पास मिली। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मिलकर तालाब के पास पहुंचे और तलाश में जुट गए। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब दोनों का कुछ पता नहीं चला तो सभी थक कर बापस घर आ गए।
अगले दिन सोमवार को दुबारा तलाश शुरू की गई। परिजनों ने अगले दिन कैनाल के पास ढूंढना शुरू किया। जहां कैनाल के पास मौजूद झुंड के पास अरमान का शव पड़ा मिला। अरमान से 15 फुट की दूरी पर प्रिंस का शव पड़ा था। दोनों की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार करने के निशान थे।
जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किये है। मौके पर डीएसपी वीरभान और SHO मुकेश कुमार ने पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। फिलहाल आरोपी की कोई सूचना नहीं है। मृतक आपस में चाचा–भतीजे थे, हमउम्र होने के कारण साथ ही रहते थे। पुलिस हथियारों की तलाश में जुटी है।
Next Story