हरियाणा
दो प्राइवेट कर्मचारी 10 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए
Admin Delhi 1
20 Sept 2023 12:48 PM IST

x
चंडीगढ़: पायल के विधायक मानविंदर सिंह ग्यासपुरा ने लेबर डिपार्टमेंट के अधिकारी के 2 प्राइवेट कारिंदों को 10 हजार रुपए रिश्वत के साथ पकड़ा है। गुरप्रीत सिंह निवासी गांव चंकोइयां कलां ने बयान दिया कि उसके पिता की मौत जून 2020 को हो गई थी और उसके पिता के नाम पर बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन वर्क वेल्फेयर बोर्ड लेबर डिपार्मेंट पंजाब की कॉपी बनी हुई थी।
लेबर विभाग में काम करती हरजीत कौर से संपर्क किया और फाइल तैयार कराई। पहले हरजीत कौर टालने लगी, बाद में पैसे दिलवाने के बदले में 80 हजार मांगे। उसने विधायक मानविंदर सिंह ग्यासपुरा को बताया तो उन्होंने ट्रैप लगाकर 10 हजार की पहली किश्त देने को कहा। पुलिस ने महिला हरजीत कौर और तरुण कुमार को काबू कर लिया गया है।
Next Story





