हरियाणा

रेवाड़ी में स्कूल वैन और कार की जबरदस्त टक्कर में दो लोगो की मौके पर मौत, दो बच्चों सहित चार घायल

Sarita
4 May 2022 10:12 AM IST
Two people died on the spot, four including two children were injured in a massive collision between a school van and a car in Rewari.
x

फाइल फोटो 

हरियाणा के रेवाड़ी में महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव जाडरा के निकट मंगलवार को कार और स्कूल वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरियाणा के रेवाड़ी में महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव जाडरा के निकट मंगलवार को कार और स्कूल वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक व उसके दोनों बच्चे घायल हो गए। घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़ के गांव मोड़ी निवासी अमित कुमार अपने दोनों बच्चों तनुज व अनुज और गांव निवासी दोस्त सोनू व दीपक के साथ कार में रेवाड़ी जा रहे थे। महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव जाडरा बस स्टाप से कुछ दूरी पर सामने से आ रही एक स्कूल वैन चालक ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्कूल वैन चालक का नाम सामने नहीं आया है उसको भी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक व सोनू को मृत घोषित कर दिया। ट्रामा सेंटर से अमित, तनुज व अनुज को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिए।
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। स्कूल वैन चालक की गलती सामन आई है। अभी उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story