हरियाणा

love प्रसंग और तनाव से दो मौतें, आत्महत्या से पहले शख्स ने प्रेमिका की हत्या की

Ashish verma
31 May 2025 10:04 PM IST
love प्रसंग और तनाव से दो मौतें, आत्महत्या से पहले शख्स ने प्रेमिका की हत्या की
x
आत्महत्या से पहले शख्स ने प्रेमिका की हत्या

Hansi.हांसी (हिसार)। शहर के राधिका फैक्ट्री रोड पर शुक्रवार रात एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार देर शाम महिला की पहचान हो गई। महिला की पहचान भाटिया कॉलोनी निवासी सुमन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव के पास खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी के कागजात चेक कर उसकी पहचान की।

शुरुआती जांच में इस हत्या के पीछे चौंकाने वाली कहानी सामने आई है, जिसमें प्रेम प्रसंग और मानसिक तनाव ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं। पुलिस जांच में पता चला है कि सुमन की हत्या विकास नगर निवासी सतीश नामक युवक ने की है, जो उसका प्रेमी था। बताया जा रहा है कि सतीश और सुमन प्रेम संबंध में थे। हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच अनबन हो गई थी, जिसके चलते सतीश गहरे अवसाद में चला गया था।


Next Story