हरियाणा

Jhajjar में सड़क किनारे मिले दो शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Gulabi Jagat
6 July 2026 6:31 PM IST
Jhajjar में सड़क किनारे मिले दो शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
x

Jhajjar : Haryana के Jhajjar में झज्जर–गुरुग्राम मार्ग पर सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास सोमवार को सड़क किनारे दो अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक दो शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए, जिससे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल के पास एक पाइप और ड्रम भी मिला है, जिससे संदेह और गहरा गया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या कहीं और की गई हो सकती है और बाद में शव यहां लाकर फेंके गए हों, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना की कड़ी जोड़ी जा सके।

फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट होगी।

Next Story