हरियाणा

घर से दस लाख की चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Admin Delhi 1
13 Jun 2023 4:56 PM IST
घर से दस लाख की चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
x

चंडीगढ़ न्यूज़: सिहानी पुलिस ने लाल क्वार्टर स्थित एक घर में हुई 10 लाख रुपये की चोरी मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गहने और अवैध हथियार बरामद किए हैं.

एससीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि 25 मई को लाल क्वार्टर में रहने वाले सुमित कुमार वार्ष्णेय ने शिकायत दी थी कि अज्ञात चोरों ने दरवाजे की जाली काटकर घर से गहने और दस लाख रुपये चोरी कर ली.

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच के लिए पुलिस टीम गठित की. पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिस टीम ने जांच के दौरान डीपीएस स्कूल के आगे तिराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नंदग्राम निवासी राहुल और पंकज बताया. मूल रूप से पंकज बिहार के जिला दरभंगा का कहने वाला है और यहां अंबेडकर कॉलोनी में किराये पर रहता है. दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात मानी है.

रेकी के बाद वारदात की थी

एसीपी नंदग्राम ने बताया कि दोनों आरोपी दैनिक मजदूर है. रेलवे लाइन के पास घर होने के कारण इन्होंने इस घर की पहले रेकी की थी. पूछताछ में शातिरों ने बताया कि उन्होंने चोरी करने से पहले रेकी की थी. दो दिन तक घर के आसपास रेकी करने के बाद ही वारदात को अंजाम दिया था.

Next Story