
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हरियाणा के आईएएस अशोक खेमका और संजीव वर्मा के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दोनों अधिकारियों के बीच ट्वीट वार छिड़ा हुआ है। रविवार को खेमका ने ट्वीट किया कि संस्थाओं में अगर येस मैन की नियुक्ति उच्च पदों पर हो जाएगी तो हमारी संस्थाओं में सुधारों से क्या फर्क पड़ेगा। छोटे दिमाग वाले सदैव असुरक्षित रहेंगे और उन संस्थाओं को नुकसान पहुंचाएंगे, जिनके वे मुखिया हैं। इस पर पलटवार करते हुए दोपहर बाद संजीव वर्मा ने ट्वीट किया, अकर्मण्यता में अप्रतिष्ठित होने का भय बना रहता है, इसलिए कर्मशील मनुष्य से जलन होने लगती है। थोथा चना बाजे घना।
हरियाणा वेयर हाउसिंग कोर्पोरेशन में नियुक्तियों को लेकर दोनों आईएएस अधिकारियों के बीच विवाद चल रहा है। इससे पहले भी दोनों अधिकारी एक दूसरे के खिलाफ ट्वीट करते रहे हैं। गौर हो कि हरियाणा वेयर हाउसिंग के मौजूदा एमडी संजीव वर्मा ने वर्ष 2010 में अशोक खेमका पर विभाग में एमडी पद पर रहते हुए दो मैनेजरों की नियुक्ति में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं।
सोर्स-AMARUJALA
Next Story





