हरियाणा

बड़ा सड़क‍ हादसा: मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत

jantaserishta.com
19 May 2022 9:22 AM IST
बड़ा सड़क‍ हादसा: मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत
x
दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ में केएमपी यानी कुंडली-मानेसर- पलवल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हैं. इसमें से 10 घायलों को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है, जबकि एक घायल को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है.

मृतक और घायल सभी केएमपी पर मरम्मत का काम करते हैं. काम के बाद कर्मचारी थककर सड़क किनारे सो गए थे. गुरुवार तड़के बेकाबू ट्रक ने सोते हुए कर्मचारियों को रौंद दिया. इस दौरान तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं. पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story