हरियाणा

बाप रे! कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

jantaserishta.com
15 Nov 2026 11:05 AM IST
बाप रे! कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
x
5 साल का बच्चा घायल.
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में शनिवार देर रात दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर चने से भरा ट्रक कार पर पलट गया। इससे कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई और 5 साल का बच्चा घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बानपुर की आलू वाली भोलावास गांव निवासी दीपक परिवार के साथ लंबे समय से दिल्ली में रह रहा है। परिवार के सभी सदस्य कुछ समय पहले अपने पैतृक गांव आए थे। शनिवार को वे कार में सवार होकर वापस द्वारका (दिल्ली) लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 11:30 बजे कार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल के बनीपुर चौक के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची। इसी दौरान चने से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। ट्रॉला सीधे कार पर गिरा और वह पूरी तरह उसके नीचे दब गई। कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से सभी को बाहर निकाला। हादसा इतना भयंकर था कि बाहर निकालने के लिए खिड़कियां तक काटनी पड़ीं। घायलों को बावल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दीपक, सरिता, नितिन और दिव्या को मृत घोषित कर दिया। हादसे में करीब 5 साल का बच्चा घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार में था। पहले उसने एक गाड़ी को टक्कर मारी, इसके बाद कार के ऊपर पलट गया।
इससे पहले अक्टूबर में सोनीपत जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा सोनीपत के बड़वासनी गांव के पास हुआ था। एक ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर तीन लोग गोहाना की तरफ सीएनजी डलवाने जा रहे थे। बड़वासनी गांव से कुछ आगे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मृतकों की पहचान तेजबीर और कृष्ण के रूप में हुई, जो बड़वासनी गांव के रहने वाले थे, जबकि स्वीटी दिल्ली के नजफगढ़ की निवासी बताई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story