हरियाणा

बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में अतिक्रमण से परेशानी

Admin Delhi 1
5 July 2023 12:22 PM IST
बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में अतिक्रमण से परेशानी
x

फरीदाबाद न्यूज़: फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही के चलते शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है. जहां एक दुकानदारों ने दुकानों के सामने अतिक्रमण किया हुआ है, तो दूसरी ओर उन्होंने दुकानों के आगे पटरियां लगवा रखी हैं, वहीं बाजारों में दिनों-दिन रेहड़ियां भी बढ़ती जा रही है.

शहर के मुख्य बाजारों में सात जगह ऐसी हैं, जहां अक्सर जाम लगा रहता है. इस अतिक्रमण से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे़हो गए हैं. इनके चलते शहर में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. ‘हिन्दुस्तान’ ने बाजार में होने वाले अतिक्रमण का पैदल जायजा लिया. जहां दुकानों के सामने अतिक्रमण से साफ जाहिर था कि यहां न तो किसी को नगर निगम के नियमों की परवाह है और न ही पुलिस का कोई भय. नेशनल हाइवे से बस अड्डा मार्केट में घुसते ही दुकानदारों का अतिक्रमण नजर आने लगता है. खासकर दोनों तरफ दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण किया हुआ था.

अतिक्रमण को हटवाने के लिए फरीदाबाद नगर निगम की टीम प्रतिदिन तैयार रहे और पुलिस प्रशासन उनका सहयोग देने के लिए हमेशा तैयार रहेगी.

-सुभाष चंद, शहर थाना प्रभारी

Next Story