
x
Source: Punjab Kesari
रोहतक: शहर के आर्य नगर चौक पर बुधवार देर शाम तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार दो किशोर को टक्कर मार दी। टक्कर में नट बोल्ट कारोबारी ग्रीन रोड के शक्तिनगर निवासी गौरव आहूजा के इकलौते बेटे आर्यन आहूजा (13) की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त श्रेय जैन घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक शक्ति नगर निवासी रमेश आहूजा ने दी शिकायत में बताया कि उसका पोता आर्यन आहूजा व उसका दोस्त श्रेय जैन स्कूटी पर सवार होकर ट्यूशन जा रहे थे। श्रेय स्कूटी चला रहा था। जब वे आर्य नगर चौक पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आर्यन व श्रेय गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई ले जाया गया, जहां आर्यन की मौत हो गई। जबकि श्रेय का उपचार चल रहा है। जांच में पता चला कि ट्रैक्टर चालक चिन्योट कॉलोनी निवासी रामनिवास है, जो हादसे के बाद घटनास्थल से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
Next Story





