हरियाणा

Tosham: ब्रेकर न होने से तोशाम में हादसा टला, ग्रामीणों ने जताई चिंता

Admindelhi1
12 March 2026 3:29 PM IST
Tosham: ब्रेकर न होने से तोशाम में हादसा टला, ग्रामीणों ने जताई चिंता
x

तोशाम: गांव बुशान के पास बाबा मुंगीपा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नजदीक चौराहे पर बुधवार सुबह ब्रेकर न होने के कारण क्रूजर और कार की टक्कर हो गई जिसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चौराहे पर ब्रेकर बनाने की मांग उठाई है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चौराहे पर ब्रेकर नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि यहां ब्रेकर बनवाने के लिए कई बार लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद अभी तक ब्रेकर नहीं बनाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ब्रेकर न होने के कारण यहां बार-बार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर जल्द ब्रेकर बनवाए जाए ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।

Next Story