हरियाणा

Tohana: ऑटो वर्क्स शॉप में आग से भारी नुकसान, दमकल की तत्परता से बुझी आग

Admindelhi1
21 Jun 2025 8:08 PM IST
Tohana: ऑटो वर्क्स शॉप में आग से भारी नुकसान, दमकल की तत्परता से बुझी आग
x

टोहाना: देर रात्रि गांव चंदडकला स्थित वाहेगुरु ऑटो वर्क्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से हजारों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया जिसके बाद सूचना दमकल विभाग को दी गई।

विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है, दुकान मालिक ने सरकार व प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है ताकि अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। दुकानदार अजय ने बताया कि रोजाना की तरह रात्रि के समय दुकान बंद करके घर गया था तो अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

अजय ने बताया कि आस पास के लोगों ने उसे दुकान में आग लगने की सूचना दी जिसके बाद वह मौके पर आया तो देखा कि आग की लपटे उठ रही थी तो उसने दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया लेकिन उसका तीस हजार का समान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में रखी कुर्सियां, फिटिंग, पंखा और लड़की का तख्त जल गया है। अजय ने बताया कि यह दुकान ही उ(सके लिए रोजगार का साधन थी लेकिन अब नुकसान होने से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Next Story