
x
Tohana टोहाना: शहर के मॉडल टाउन इलाके में घर से बाहर गई महिला कमला जैन के घर से चोरी का मामला सामने आया है, जिसके बाद घर में घुसे चोर को लोगो ने काबू कर लिया। सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर आई पुलिस चोर को साथ ले गई है। परिजनों के अनुसार रात्रि करीबन दस बजे उक्त व्यक्ति वरना कार में आया था और घर में घंटों से घुसा हुआ था।
महिला के अनुसार चोर उसके घर से नकदी, चांदी के सिक्के और कुछ ज्वेलरी चुरा कर ले गया है। अग्रवाल महिला समिति प्रधान देविका सिंगला ने बताया कि इस मकान में उसकी मां कमला जैन रहती है जो किसी काम से बाहर गए हुए है। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता आदित्य भटनागर में बताया कि उनके घर से शोर आ रहा है जिसके बाद वे घर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था और पुलिस उसे ले गई है।
उसने बताया कि लोगों ने बताया कि दिन में यह व्यक्ति लोगों के घर रेकी भी कर रहा था, जिसके चलते वह घरों में मिठाई डिब्बा देने, शादी के कार्ड देने का बहाना लगा रहा था ताकि कोई उसे पहचान न सकें। उसने बताया कि अभी आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है |
TagsTohanaघरचोरTohanahousethiefchup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





