हरियाणा

महिला का निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी, 12 साल तक रेप कर रहा आरोपी

jantaserishta.com
5 May 2022 9:56 PM IST
महिला का निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी, 12 साल तक रेप कर रहा आरोपी
x
पढ़े पूरी खबर

जींद: हरियाणा के जींद जिले की सदर थाना पुलिस ने एक महिला का निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर 12 साल तक उसका यौन शोषण करने के संबंध में बुधवार को मामला दर्ज किया है।

महिला थाना प्रभारी गीता ने पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर बताया कि ईगराह गांव निवासी अमित ने पहले महिला से दोस्ती की और फिर उसके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी अमित ने महिला का एक अंतरंग वीडियो भी बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर पिछले 12 साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। महिला थाना ने शिकायत के आधार पर अमित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story