हरियाणा

Haryana के हर शहर में कूड़े के ढेर सिरसा सांसद कुमारी शैलजा

Mohammed Raziq
28 Aug 2024 2:10 PM IST
Haryana के हर शहर में कूड़े के ढेर सिरसा सांसद कुमारी शैलजा
x
हरियाणा Haryana : पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा ने स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में हरियाणा को मिली बड़ी गिरावट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार विकास का दावा करती है, लेकिन हर शहर में लगे कूड़े के ढेर ‘विकसित’ हरियाणा की असली तस्वीर दिखाते हैं। उन्होंने कहा, नगर पालिकाओं में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पद भरे नहीं गए हैं। स्थिति यह है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में हरियाणा नौ पायदान नीचे खिसक कर 14वें स्थान पर पहुंच गया है और हरियाणा का एक भी शहर शीर्ष 100 में शामिल नहीं है। शर्मसार होने की बजाय सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। मीडिया को जारी बयान में शैलजा ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की रैंकिंग में हरियाणा को बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है।
Next Story