हरियाणा

मनोहर मोर्चा की बैठक में हिसार का नाम बदलने के प्रस्ताव की निंदा की

Admindelhi1
15 March 2024 11:20 AM IST
मनोहर मोर्चा की बैठक में हिसार का नाम बदलने के प्रस्ताव की निंदा की
x

हिसार: मनोहर मोर्चा की बैठक जहाज पुल के पास एक निजी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष ढींगरा एवं जिला अध्यक्ष हेमंत आहूजा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने हिसार जिले के नाम परिवर्तन किए जाने के प्रस्ताव का मुद्दा उठाया। जिस पर सभी ने एक मत से इस प्रस्ताव की निंदा की। सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का विरोध करने का निर्णय लिया गया।

जिला सचिव अमित धवन ने आगामी किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की रूपरेखा रखी। बैठक में अशोक गांधी, हरीश चौधरी, संजय सेहरा, गुलशन कथूरिया, शाम लाल गर्ग, निवर्तमान पार्षद डॉॅ. उमेद खन्ना मौजूद रहे।

Next Story