हरियाणा

मंदिर के पुजारी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, धमकी देकर गहने भी ले लिए

jantaserishta.com
16 May 2022 8:53 PM IST
मंदिर के पुजारी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, धमकी देकर गहने भी ले लिए
x
पढ़े पूरी खबर

हिसार: हरियाणा के हिसार में समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां मंदिर के पुजारी ने एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म किया. आजाद नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पुजारी अश्लील वीडियो बनाकर भी धमकी दे रहा है. साथ ही उसने एक लाख 15 हजार रुपये और गहने भी ठग लिए.

यह घटना हिसार के आजाद नगर थाने की है. आरोपी पुजारी का नाम नरेश बताया जा रहा है, जो पीड़िता के पड़ोस में रहता है. आरोपी ने पास में ही एक प्लॉट खरीदकर मकान बनाना शुरू किया था. इसी दौरान वह पीड़िता के घर आने-जाने लगा. पीड़िता का कहना है कि एक दिन वह मुझे और मेरी सास को मंदिर में लेकर गया. उसने कहा कि तुम्हारे परिवार को कष्ट है. पूजा-पाठ से कष्ट दूर हो सकता है. इसके बाद मेरे घर में उसका आना-जाना बढ़ गया. एक दिन उसने मेरे साथ रेप कर अश्लील वीडियो भी बना लिया.
पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में कहा कि उसका पति सीआरपीएफ में कार्यरत हैं. वह दूसरे राज्य में तैनात हैं. इसका फायदा उठाकर पुजारी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया. उसने धमकी भी दी कि शोर मचाया या शिकायत की तो जान से मार दूंगा. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख 15 हजार रुपए ले लिए.
हिसार के आजाद नगर थाना प्रभारी सदानंद आजाद ने कहा कि पुजारी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. इस में घटना में रेप सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. जादू-टोने का भय दिखाकर रुपये भी ऐंठ लिए गए है. इस पर भी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story