हरियाणा

नवनियुक्त मंत्री संजय सिंह का सोहना में क्षेत्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत

Admindelhi1
22 March 2024 6:51 AM GMT
नवनियुक्त मंत्री संजय सिंह का सोहना में क्षेत्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत
x
भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाला पूरे देश में कोई उम्मीदवार नहीं: मंत्री संजय सिंह

गुडगाँव: हरियाणा के नवनियुक्त मंत्री कुंवर संजय सिंह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाला पूरे देश में कोई उम्मीदवार नहीं है। जिसका भी नाम आता है वह कुछ समय में ही पार्टी छोड़कर भाग जाता है।

मंत्री बनने के बाद संजय सिंह सोहना विधानसभा पहुंचे, जहां क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से त्याग देने के कदम को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए उन्होंने कहा कि महाभारत, रामायण में त्याग सुना था, लेकिन पहली बार अपनी आंखों से देखा है। पूर्व सीएम ने फैसला पार्टी हित में किया है वह सालों तक याद किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का जो 400 पार का सपना है पूरा होगा। हरियाणा प्रदेश की 10 सीटों पर पूरी बीजेपी का कब्जा होगा। उन्होंने मंत्री बनने पर कहा कि पार्टी मेनिफेस्टो है उसी के आधार पर काम करूंगा। जो परिवर्तन किया गया है एक बहुत बड़ा इतिहास है। गुरुग्राम लोकसभा से इंद्रजीत सिंह प्रत्याशी है सबसे ज्यादा मतों से गुड़गांव लोकसभा से जीत दर्ज करेंगे।

Next Story