हरियाणा

हरियाणा में लगातार बढ़ती ही जा रही गर्मी

Admin2
12 Jun 2022 11:03 AM IST
हरियाणा में लगातार बढ़ती ही जा रही गर्मी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही गर्म हवाओं के चलने से लोगों का बुरा हाल है। दिन हो या रात दाेनों पहरों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो हाल फिलहाल में कोई बारिश की संभावना भी नहीं है। ऐसे में लोगों को कम से कम चार दिन और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। इसके बाद राज्य में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

सोर्स-jagran

Next Story