हरियाणा

पीटी के दौरान 6 जवानों की बिगड़ी तबीयत, सामने आई ये वजह

Gulabi Jagat
9 July 2022 5:35 PM IST
पीटी के दौरान 6 जवानों की बिगड़ी तबीयत, सामने आई ये वजह
x
हरियाणा न्यूज
करनाल : करनाल में हर रोज की तरह सुबह काम्पलेक्स में पीटी कराई जा रही थी। तभी अचानक ही एक के बाद एक पांच से छ जवानों को चक्कर आने लगे। वह पीटी के दौरान ही बैठ गए और उल्टियां करने लगे। यह देख अन्य जवानों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल ही कल्पना चावला राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया। अभी भी एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे मेदांता रेफर किया गया है।
माना जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग के चलते ही जवानों की हालत बिगड़ी है। उधर इस घटना के बाद अन्य जवान भी सकते में है। कई जवान अस्पताल में उपचाराधीन जवानों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे तो वहीं अधिकारियों का भी आना-जाना लगा रहा।
Next Story