![बाइक चालक ने मारी टक्कर, हुई व्यक्ति की मौत बाइक चालक ने मारी टक्कर, हुई व्यक्ति की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/08/1765953-20227image1622461034983accidentinmandi-ll.webp)
x
रेवाड़ी जिले में पैदल चल रहे शख्स को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे पैदल जा रहा शख्स व बाइक चालक भी घायल हो गया है। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां एक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि गांव गुरावड़ा का रहने वाला मदन सिंह किसी काम से गांव से बाहर मेन रोड पर आया था। वह वापस घर जाने के लिए पैदल जा रहा था तो पीछे से बाइक चालक ने उसको टक्कर मार दी जहां मदनलाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
![Gulabi Jagat Gulabi Jagat](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542630-c76cdf9c-3b9f-4516-be18-f703e9bac885.webp)
Gulabi Jagat
Next Story