हरियाणा

एसयूसीआई की कोलकाता रैली में भाग लेने के लिए हिसार से दल रवाना

Admin Delhi 1
4 Aug 2023 4:40 PM IST
एसयूसीआई की कोलकाता रैली में भाग लेने के लिए हिसार से दल रवाना
x

हिसार: एसयूसीआई कम्युनिस्ट 5 अगस्त शनिवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं एसयूसीआई कम्युनिस्ट के संस्थापक महासचिव शिवदास घोष जन्मशताब्दी वर्ष समापन समारोह पर कोलकाता में रैली का आयोजन होगा। रैली में भाग लेने के लिए गुरुवार को हिसार से कामरेडों का जत्था रवाना हुआ। पार्टी के जिला सचिव मेहर सिंह बांगड़ ने बताया कि कामरेड शिवदास घोष 13 साल की उम्र में ही आजादी आंदोलन में शामिल हो गए थे। अनुशीलन समिति नाम के क्रांतिकारी संगठन में काम करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रेजों की जेल में रहने के तीन साल बाद उन्हें रिहा किया गया। मेहनतकश जनता के मुक्ति के रास्ते को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने 24 अप्रैल 1948 को क्रांतिकारी पार्टी एसयुसीआई कम्युनिस्ट का गठन किया।

Next Story