
x
Surajkund fair accident : हरियाणा के फरीदाबाद में बीते 7 फरवरी को सूरजकुंड मेला परिसर में हुए झूला हादसे के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत थाना सूरजकुंड में FIR रजिस्टर की गई है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तारी हुई है। जान लें कि यहां घायलों को बचाने का प्रयास करते हुए हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद का निधन हो गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए DGP अजय सिंघल के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर अपराध के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच NIT एवं उप निरीक्षक संजय, थाना सूरजकुंड की एक तीन सदस्यीय SIT गठित की गई है। टीम की तरफ से वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर गहन जांच की जा रही है।
जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर को गिरफ्तार किया गया है। वह हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के टोका नंगला गांव का रहने वाला है। उसके अलावा, एक अन्य आरोपी नितेश को भी अरेस्ट किया गया है। वह यूपी के मेरठ कैंट के धर्मपुरी का निवासी है। साथ ही, अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
TagsSurajkundaccidentझूलाकंपनीप्रोपराइटर2 आरोपीगिरफ्तारSurajkundswing ridecompanyproprietor2 accusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





