हरियाणा
OYO होटल में छात्रा की संदिग्ध मौत, साथ ठहरा युवक फरार
jantaserishta.com
25 Nov 2026 10:19 AM IST

x
फैली सनसनी.
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में सराय थाना क्षेत्र स्थित एक ओयो (OYO) होटल के कमरे से दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. वो जिस युवक के साथ होटल में ठहरी थी, वो घटना के बाद से फरार है. पुलिस अब युवक की तलाश में जुटी है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. मृतका की पहचान कुरैशीपुर, गांधी कॉलोनी की रहने वाली अर्चना (19) के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, अर्चना सोमवार सुबह कॉलेज के लिए निकली थी. दोपहर करीब 3 बजे तक परिवार वालों की उससे फोन पर बात भी हुई थी, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया.
काफी तलाश करने के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने मंगलवार सुबह धौज थाने में गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई. मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सराय इलाके के एक होटल के कमरे में युवती के अचेत पड़े होने की सूचना मिली. जब होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खोला, तो अर्चना बेड पर बेहोश पड़ी थी और उसके मुंह और नाक से झाग निकल रहे थे.
मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से चूहे मारने की दवाई और एक सुसाइड नोट मिला है. शुरुआती सबूतों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि युवती ने चूहे मारने की दवा खाकर जान दी है. सराय थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि होटल के रजिस्टर की जांच में सामने आया है कि अर्चना और उसके पड़ोस में रहने वाले विपिन यादव नाम के युवक ने आईडी के साथ सोमवार को होटल में चेक-इन किया था. घटना के बाद से ही विपिन यादव मौके से फरार है.
पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और बरामद सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की भी जांच कराई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





