हरियाणा

28 सितंबर के रेल रोको आंदोलन पर आज बनेगी रणनीति

Admin Delhi 1
11 Sept 2023 4:15 PM IST
28 सितंबर के रेल रोको आंदोलन पर आज बनेगी रणनीति
x
संगठन 28 सितंबर को रेल रोको आंदोलन करने जा रहे हैं

चंडीगढ़: पंजाब के 16 किसान संगठन अपनी मांगों को लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों इन्हीं 16 संगठनों ने 21 अगस्त को चंडीगढ़ कूच किया था। जिसे विफल करने के लिए पंजाब सरकार ने कई किसान नेताओं को जहां घरों में ही नजरबंद कर दिया वहीं पर कई किसान नेताओं को गिरफ्तार कर जेलों में डाल दिया था। लेकिन अब फिर यही संगठन 28 सितंबर को रेल रोको आंदोलन करने जा रहे हैं।

रेल रोको आंदोलन को लेकर आज चंडीगढ़ में रणनीति बनेंगी। इसके लिए लिए आज 16 किसान संगठनों के पदाधिकारी इकट्ठे हो रहे हैं और सभी संयुक्त रूप से मीटिंग कर आंदोलन की की रूपरेखा तय करेंगे। किसानों का आरोप है कि सरकार चाहे केंद्र की हो या पंजाब की दोनों ही अपने किए गए वादों से मुकर रही हैं। न किसानों के आंदोलन के दौरान दर्ज केस वापस हुए और न ही अन्य मानी गई मांगों पर आदेश जारी हुई।

Next Story