हरियाणा

Sonipat: कुलगुरु ने छात्रों को तिरंगे का संदेश समझाया

Admindelhi1
14 Aug 2025 8:08 PM IST
Sonipat: कुलगुरु ने छात्रों को तिरंगे का संदेश समझाया
x

सोनीपत: दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,मुरथल के कुलगुरु प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि ये तिरंगा सिर्फ तीन रंग नहीं है, बल्कि हमारी एकता, बलिदान और शौर्य की पहचान है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा को देश से दिलों को जोड़ने की यात्रा है। हर घर तिरंगा लहराएगें।

डीसीआरयूएसटी,मुरथल में एनसीसी कैडेट ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन विश्वविद्यालय में किया, एनसीसी निदेशक लेफ्टिनेंट डा. प्रदीप सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाखों क्रांतिकारियों ने अपने जीवन का बलिदान किया, इसी कारण ही आज हम स्वतंत्र हैं।

कुलगुरु ने कहा कि तिरंगा हमारी ताकत और पहचान भी है। तिरंगा हमारी आत्मा है, जो हमें हर चुनौती से लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा को सिर्फ अपने लिए ही नहीं, आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा बनाएं।

प्रो. सिंह ने कहा कि तिरंगा देखकर हमारा सिर गर्व से उठता है। तिरंगा ही हमारा वजूद है। उन्होंने कहा कि हमें सदैव ये याद रखना चाहिए कि हम राष्ट्र से हैं, हमसे राष्ट्र नहीं है। इसलिए हमेशा पहले बात अपने कर्तव्य की करें, उसके बाद अधिकार की करें। इस अवसर पर कुलसचिव डा.अजय गर्ग भी उपस्थित थे।

Next Story
null