हरियाणा

Sonipat: सोनीपत में भीषण सड़क दुर्घटना, दिल्ली के दो युवक काल के गाल में समाए

Admindelhi1
26 Jun 2026 12:04 PM IST
Sonipat: सोनीपत में भीषण सड़क दुर्घटना, दिल्ली के दो युवक काल के गाल में समाए
x
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की, ट्रक चालक की तलाश

सोनीपत: सोनीपत के बहालगढ़ फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में दिल्ली के दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान दिल्ली के निठारी निवासी 23 वर्षीय सूरज कुमार और उसके दोस्त सूरज के रूप में हुई है। मृतक सूरज के छोटे भाई सुमित ने बताया कि दोनों 24 जून की रात मुरथल में परांठे खाने गए थे। भोजन के बाद वे बाइक से दिल्ली लौट रहे थे। गुरुवार तड़के बहालगढ़ फ्लाईओवर पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर बहालगढ़ थाना पुलिस और ईआरवी-112 की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल, सोनीपत पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने मृतक के भाई सुमित के बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Next Story