
x
Sonipat सोनीपत : सोनीपत जिले के गांव भटगांव से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली वारदात सामने आई है। देर रात कुछ युवकों ने मकान के बाहर पांच राउंड फायरिंग की। मामले की सूचना मिलते ही सोनीपत सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मिली जानकारी के अनुसार भटगांव निवासी देवेंद्र को देर रात घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह बाहर आया, तो गली में दो-तीन युवक खड़े दिखाई दिए। पूछने पर युवकों ने बात को टालने की कोशिश की। जब मकान मालिक ने पुलिस को सूचना देने की बात कही, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जो गांव के ही रहने वाले रवींद्र उर्फ भोलू और सुनील है। पुलिस ने इनसे अवैध हथियार भी बरामद किया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
TagsSonipatफायरिंगदो आरोपीगिरफ्तार Sonipatfiringtwo accusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





