
x
Sonipat : जिले के खरखौदा में हाईवे पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी के अनुसार गांव सिसाना में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर खरखौदा आ रहे थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जब वे हाईवे पर थाना कलां चौक पर पुल के पास पहुंचे तो आगे जा रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर चालक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटने से 20 से अधिक मजदूर और बच्चे घायल हो गए। घायलों को खरखौदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। अन्य का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे में घायल हुए लोग बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
TagsSonipatमजदूरोट्रॉलीपलटीworkerstrolleyoverturnedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





