हरियाणा

Sonipat: घर-घर जाकर एसआईआर कार्य पूरा करने का चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किया

Admindelhi1
10 March 2026 5:16 PM IST
Sonipat: घर-घर जाकर एसआईआर कार्य पूरा करने का चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किया
x

सोनीपत: सोनीपत में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में मतदाता सूची से संबंधित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंगलवार को बैठक में सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्र अधिकारियों, बीएलओ तथा सुपरवाइजरों ने प्रतिभागिता की।

बैठक में एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्य को प्राथमिकता देते हुए घर-घर जाकर इसे शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर मैपिंग कार्य 10 प्रतिशत से कम हुआ है, वहां इसे बढ़ाकर कम से कम 20 प्रतिशत तक पहुंचाया जाए। साथ ही अगली बैठक से पहले समग्र एसआईआर कार्य की प्रगति 15 प्रतिशत तक सुनिश्चित की जाए।

नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा आवश्यक संशोधन का कार्य पूरी सावधानी और पारदर्शिता से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक अभिलेख और विवरण निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयार कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा को भेजे जाएं। इसके साथ ही कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाए। अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि बीएलओ द्वारा एसआईआर के लिए मांगा गया डाटा स्पष्ट रूप से उपलब्ध करवाएं, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

Next Story