हरियाणा

Sonipat: इंस्टाग्राम विवाद में छात्र की हत्या, चार आरोपियों की गिरफ्तारी

Admindelhi1
6 Oct 2025 11:42 AM IST
Sonipat: इंस्टाग्राम विवाद में छात्र की हत्या, चार आरोपियों की गिरफ्तारी
x

सोनीपत: छात्र गुटों में झगड़े के दौरान एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में सामने आया है कि छात्रों के दो पक्षों में एक लड़की की इंस्टाग्राम आइडी को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष के छात्र ने आइडी मांगी थी।

दूसरे पक्ष के छात्र ने मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान एक पक्ष के छात्रों ने मंदीप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मामले में क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए) ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Next Story