हरियाणा
Sonipat: छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था
Tara Tandi
19 Jun 2024 11:58 AM IST

x
Sonipat सोनीपत : गोहाना में जींद रोड स्थित कैफे में युवती को जहर खिलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवती घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। उसके बाद दो परिचित युवकों संग कैफे में पार्टी करने चली गई। आरोप है कि आरोपी युवती को खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गए। मेडिकल कॉलेज से छात्रा के पिता को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोहाना क्षेत्र के ग्रामीण ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनकी तीन बेटियां है। सबसे बड़ी 18 वर्षीय बेटी गोहाना के महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। सोमवार को उनकी बेटी सुबह 9:20 बजे गांव से बस स्टैंड से महाविद्यालय के लिए गई थी। लेकिन महाविद्यालय जाने की बजाय गोहाना में जींद रोड स्थित एक कैफे में दो परिचित युवकों रोहित व सचिन कुमार के साथ पार्टी के लिए चली गई थी। दोनों युवकों ने उनकी बेटी को कैफे में जहर खिला दिया। बाद में वह खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गए।
परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन कॉलेज न जाकर दो परिचित युवकों के साथ पार्टी करने चली गई। पिता का आरोप है कि छात्रा के दो दोस्तों ने ही उसे जहर देकर मौत के घाट उतारा।
गोहाना में जींद रोड स्थित कैफे में युवती को जहर खिलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवती घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। उसके बाद दो परिचित युवकों संग कैफे में पार्टी करने चली गई। आरोप है कि आरोपी युवती को खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गए। मेडिकल कॉलेज से छात्रा के पिता को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोहाना क्षेत्र के ग्रामीण ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनकी तीन बेटियां है। सबसे बड़ी 18 वर्षीय बेटी गोहाना के महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। सोमवार को उनकी बेटी सुबह 9:20 बजे गांव से बस स्टैंड से महाविद्यालय के लिए गई थी। लेकिन महाविद्यालय जाने की बजाय गोहाना में जींद रोड स्थित एक कैफे में दो परिचित युवकों रोहित व सचिन कुमार के साथ पार्टी के लिए चली गई थी। दोनों युवकों ने उनकी बेटी को कैफे में जहर खिला दिया। बाद में वह खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गए।
अस्पताल से उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। वह अस्पताल पहुंचे तो रोहित व सचिन नाम के युवकों की तरफ से उनकी बेटी को लेकर आने का पता लगा। उन्होंने दोनों पर ही जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोहाना के एक कैफे में युवती को जहर खिलाकर मारने की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसमें मौत के असल कारण सामने आ सकेंगे
TagsSonipat छात्रा संदिग्धहालात मौतदोस्तों पार्टी करने गया थाSonipat student suspiciouscircumstances of deathhad gone to party with friendsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story