हरियाणा

Sonipat: बदमाशों ने दो पेट्रोल पंपों पर मचाया उत्पात

Sarita
21 Dec 2024 8:53 AM IST
Sonipat सोनीपत: सोनीपत से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप संचालक डर के साये में पंप चला रहे हैं। देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो पेट्रोल पंपों पर बदमाशों की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार कुंडली थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात कुछ युवक शराब पीकर पेट्रोल डलवाने पहुंचे।
नशे में होने के कारण कर्मचारियों ने पेट्रोल डलवाने से मना कर दिया। इस पर बदमाशों ने कर्मचारी की बुरी तरह पिटाई कर दी। कुछ देर बाद देर रात एक दर्जन से अधिक युवकों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की। इसमें पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। सोनीपत पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
Next Story