हरियाणा

Sonipat: IMD ने हरियाणा में शीतलहर की संभावना जताई

Admindelhi1
27 Dec 2025 9:42 AM IST
Sonipat: IMD ने हरियाणा में शीतलहर की संभावना जताई
x

सोनीपत: हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा छाया है। सोनीपत शहर में कोहरे की वजह से सुबह विजिबिलिटी जीरो है, जबकि पानीपत व कई अन्य जिलों के हालात खराब हैं। प्रदेश में 26 से 30 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश में सूखी ठंड का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात सोनीपत प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय पलवल में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। उत्तरी हरियाणा में कुछ जिलों में कोहरा पड़ने का अनुमान लगाया है, मगर दिन के समय प्रदेश में धूप खिलेगी। सूबे में 26-28 दिसंबर के दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

क्रिसमस के दिन प्रदेश के सभी जिलों में धूप खिली। जिसके कारण अधिकांश जिलों में 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान पलवल में सबसे अधिक 24 डिग्री सेल्सियस तथा कैथल में सबसे कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Next Story